{"_id":"6a3fcf94d38a2fdf8b0ae607","slug":"youth-in-rohru-learn-the-tricks-of-successful-business-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-163456-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में युवाओं ने सीखे सफल व्यवसाय के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में युवाओं ने सीखे सफल व्यवसाय के गुर
विज्ञापन
रोहड़ू।
रोहड़ू में 35 नवोदित उद्यमियों ने तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन उद्योग विभाग ने किया। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और व्यवसाय प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना रहा।
भारत सरकार और विश्व बैंक समर्थित रैंप कार्यक्रम के तहत चाणक्यम अकादमी ऑफ प्रोफेशनल स्किल्स रोहड़ू में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में शिक्षक रिंकेश पाण्डेय, चाणक्यम अकादमी के निदेशक विजय चौहान, संचालन प्रमुख रवि बासटा तथा निटकोन के प्रतिनिधि नीतीश शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता से रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को उद्यमशील मानसिकता, व्यावसायिक अवसरों की पहचान और ग्राहक आवश्यकताओं के विश्लेषण पर प्रशिक्षण मिला।
बेस्काफ फाउंडेशन के संस्थापक पुनीत कुमार झामटा ने ग्रामीण उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसाय और स्टार्टअप रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं के लिए कृषि, बागवानी, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। लिसनर सॉफ्टडाटा टेक्नोलॉजी के संस्थापक इशान ओक्टा ने उद्यमशील मानसिकता एवं अवसरों की पहचान की जानकारी दी। संवाद