फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth expressed happiness after voting for the first time

Rampur Bushahar News: पहली बार मतदान कर युवाओं ने जताई खुशी

Thu, 28 May 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth expressed happiness after voting for the first time
पहली बार मतदान करने वाली देलठ पंचायत की मतदाता काजोल भारद्वाज। संवाद
लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर वीरवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। मतदान को लेकर जहां बुजुर्गों और महिलाओं में खासा उत्साह दिखा, वहीं युवाओं ने भी मतदान कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण का संदेश दिया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में मतदान को लेकर काफी खुशी देखी गई। युवाओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में पहली बार वोट किया।
पहली बार मतदान करने वाली देलठ पंचायत की काजोल भारद्वाज ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है। युवा पीढ़ी समाज को अहम दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पंचायती राज संस्थाओं के गठन में भी युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

जगातखाना पंचायत के मतदाता अंशुल जोशी ने कहा कि मतदान से ही सही और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार का चयन किया जा सकता है। युवाओं को अपने मत का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदान कर उन्हें काफी खुशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देलठ पंचायत की मतदाता सान्या ने कहा कि पहली बार मतदान करना काफी रोचक था। लंबे समय से वह मतदान करने के लिए उत्सुक थीं। वीरवार को पहली बार मतदान कर उन्होंने अपने पसंदीदा उम्मीदवार के समर्थन में वोट डाला। उन्होंने सभी युवाओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मत का अवश्य उपयोग करने की अपील की।

पहली बार मतदान करने वाली देलठ पंचायत की मतदाता काजोल भारद्वाज। संवाद

पहली बार मतदान करने वाली देलठ पंचायत की मतदाता काजोल भारद्वाज। संवाद

पहली बार मतदान करने वाली देलठ पंचायत की मतदाता काजोल भारद्वाज। संवाद

पहली बार मतदान करने वाली देलठ पंचायत की मतदाता काजोल भारद्वाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed