फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth caught with 4.61 grams of chitta in Rohdu

Rampur Bushahar News: रोहडू में 4.61 ग्राम चिट्टे के साथ धरा युवक

Tue, 05 Nov 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा युवक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। बंछुना कैंची के पास सोमवार देर शाम पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम करीब 7.15 बजे जब पुलिस की टीम बंछुना कैंची के समीप गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और वहां से तेजी से जाने लगा। उसने अपनी जैकेट की जेब से निकालकर कुछ संदिग्ध वस्तु को फेंका। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोका और उसके फेंके पैकेट की तलाशी ली। पैकेट में से 4.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान गांव डोडरा(राेहड़ू) निवासी 24 वर्षीय रीतिक राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि गश्त के दौरान युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed