{"_id":"697c8a22cdcffab14b00c63f","slug":"youth-arrested-with-9140-grams-of-chitta-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-153190-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, मतियाना की ओर पैदल जा रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, मतियाना की ओर पैदल जा रहा था आरोपी
Fri, 30 Jan 2026 04:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 04:58 PM IST
सार
जिला शिमला के ठियोग में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चिट्टा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ठियोग में पुलिस ने 9.140 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चिट्टा लेकर पैदल मतियाना की ओर जा रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मोहिंद्र ठाकुर उर्फ आशु केवला निवासी गांव कलजार तहसील ठियोग पैदल नन्नी से मतियाना की ओर जा रहा है। वह चिट्टे (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।
पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशा कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि नशे के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।