{"_id":"6ad360e2eba1f3ed9400b9eb","slug":"youth-arrested-in-chhaila-with-9-grams-of-chitta-synthetic-drug-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-172650-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छैला में 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छैला में 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
ठियोग थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने छैला क्षेत्र में युवक को 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। बीते शुक्रवार को ठियोग पुलिस छैला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति की संदेह होने पर तलाशी ली। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान निक्षित चौहान पुत्र विजय चौहान, निवासी तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में नशे की बरामदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।