{"_id":"6373bf431e8e2235b149b3f0","slug":"youngster-missing-in-rampur-rampur-hp-news-sml427898291","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक लापता, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 16 Nov 2022 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:06 PM IST
सार
युवक लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक लापता हो गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही युवक की तलाश शुरू कर दी है। सर्च अभियान में एनडीआरएफ की टीम सहायता कर रही है। युवक की पहचान पंकज पुत्र भूपराम निवासी गांव तलना, डाकघर नोगली तहसील रामपुर बुशहर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार देर रात स्थानीय लोगों ने युवक को झाड़ियों में गिरे हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने युवकों की सहायता से उसे निकाला और दोस्तों के साथ भेज दिया। इसके बाद युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों का कहना है कि युवक लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा है।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि युवक के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन