फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Young India Bol Season 5 program launched in Reckong Peo

आम घर का अच्छा वक्ता बनेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रवक्ता : अजय

Fri, 24 Jan 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
यंग इंडिया बोल सीजन-5 कार्यक्रम रिकांगपिओ में किया लांच
विज्ञापन


राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगी 50 हजार की नकद राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। यंग इंडिया बोल सीजन-5 कार्यक्रम आज से पूर्व चार साल पहले चलाया गया था। इस यंग इंडिया बोल कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता में कहा कि यंग इंडिया बोल कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना जाएगा। प्रतियोगिता में एक आम घर का अच्छा वक्ता राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बन कर आएगा। यंग इंडिया बोल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ढाई सौ रुपये में ऑनलाइन पंजीकरण होगा। आज रिकांगपिओ में इस कार्यक्रम को लांच किया गया है और प्रतियोगिता के लिए जिले से चार लोगों के रजिस्ट्रेशन करवा लिए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 50 हजार की नकद राशि, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 40 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को प्रतिभागी को 25 हजार की राशि दी जाएगी। इसके अलावा जो महिला प्रथम स्थान हासिल करेगी, उसे भी 40 हजार की नकद राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्य प्रवक्ता और जिला प्रवक्ता के तौर पर चुना जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इस मुहिम को लोगों के घर-घर तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेंगे, परंतु आज के समय में एक वर्ष में 2 लाख युवाओं को भी नौकरी नहीं मिल रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थीम बेरोजगारी, नशा रखा गया है और इन्हीं मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर राष्ट्रीय प्रवक्ता चुना जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस महासचिव अधिवक्ता चंद्र प्रभाकर नेगी और पूर्व उपाध्यक्ष किरण पांगटु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed