{"_id":"636a8c9d6c321b38ca34b90f","slug":"yogi-adityanath-rally-in-theog-rampur-hp-news-sml427259387","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बनेगी भाजपा की सरकार: योगी
विज्ञापन
उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने आए आनी के लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई अब हिमाचल में भी यही सिलसिला जारी रहेगा। यह बात उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठियोग में भाजपा प्रत्याशी अजय श्याम के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है। देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। धारा 370 हटाना और अयोध्या में रामलला का मंदिर निर्माण मोदी सरकार की उपलब्धि है। भाजपा ने देश के गौरव को लौटाया है। अगर देश में कांग्रेस का राज रहता तो न 370 हटती, न राम मंदिर बनता और न वैश्विक महामारी के समय कोरोना वैक्सीन लोगों को लगती।
किसानों को सम्मान निधि मिलती न मुफ्त इलाज की सुविधा होती। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन सहित जयराम सरकार के विभिन्न कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब कुछ कर ही नहीं सकती तो मतदाता अपना वोट खराब न करें। योगी ने माकपा पर भी निशाना साधते हुए कहा लोगों की आस्था पर चोट करने वालों को इस देश और प्रदेश के लोग सहन नहीं करेंगे। उन्होंने ठियोग के मतदाताओं से पिछले चुनाव में की गई चूक को दोबारा न करने की अपील की।
विज्ञापन
इसके साथ ही कार्यकर्ता से अजय श्याम बनकर घर-घर पहुंचकर भाजपा के लिए वोट मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है, जो योग्य है और विचारधारा से जुड़ा है। इससे पूर्व योगी का अजय श्याम, पार्टी पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया और उन्हें लोइया और तीर कमान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत, मंडल और जिला के भाजपा पदाधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।