फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Yoga camp organized for women in NJHPS Satadri Auditorium

व्यस्त जीवनशैली महिलाओं के लिए योग अनिवार्य : अनामिका

Thu, 20 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yoga camp organized for women in NJHPS Satadri Auditorium
एनजेएचपीएस सताद्री प्रेक्षागृह झाकड़ी में महिलाओं  के लिए आयोजित योग ​शिविर का शुभारंभ करती मुख
एनजेएचपीएस सताद्री प्रेक्षागृह में महिलाओं के लिए योग शिविर का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एनजेएचपीएस सताद्री प्रेक्षागृह झाकड़ी में महिलाओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। यह योग शिविर महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करने के लिए आयोजित किया गया। सुबह 10:00 बजे से योग शिविर शुरू हुआ, जिसमें मुख्यातिथि ऑफिसर लेडीज क्लब अध्यक्षा अनामिका कुमार मौजूद रहीं। सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ईशा नेगी ने मुख्य अतिथि अनामिका कुमार का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के बाद योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं के लिए योग अनिवार्य ही नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। शिविर में एनजेएचपीएस के सभी महिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहीं।शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग से प्रमाणित योग शिक्षक ललित भारती ने योग का महत्व बताया। योग शिविर में महिलाओं के लिए खास योग क्रियाओं को कार्यदक्षता के साथ समझाया। हर क्रिया के लाभ से भी अवगत करवाया गया। सभी महिला अधिकारी और कर्मचारियों ने योग लाभ उठाया और निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। लेडिज क्लब की महिलाओं ने भी इस योग शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed