{"_id":"667c24253a5bdbeead037dbb","slug":"x-ray-facility-will-be-available-24-hours-in-civil-hospital-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-117985-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी सिविल अस्पताल रोहड़ू में एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी सिविल अस्पताल रोहड़ू में एक्सरे की सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सिविल अस्पताल में अब रोगियों को एक्सरे के लिए शाम चार बजे के बाद निजी क्लीनिकों में नहीं भटकना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बारह महीने चौबीस घंटे एक्सरे सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से आम लोगों के साथ सरकार की निशुल्क सेवा का लाभ मरीजों को मिलेगा। सिविल अस्पताल रोहड़ू में अभी तक कार्य दिवस में केवल चार बजे तक एक्सरे की सुविधा उपलब्ध थी। उसके बाद आयुष्मान, अन्य कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिक और निशुल्क सेवा लेने वाले रोगियों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता था। इससे मरीजों को सरकार से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं का लाभ नहीं मिलता था और निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर एक्सरे करवाना पड़ता था। अब अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए चौबीस घंटे बारह महीने एक्सरे के आदेश जारी कर दिए हैं। अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. रविंद्र शर्मा ने आदेश दिए हैं कि हर दिन रोगियों के लिए हर समय एक्सरे की सुविधा मिलेगी। रविवार और किसी भी अवकाश के दौरान एक्स-रे सेवा क्रास्ना डायग्नोस्टिक की ओर से प्रदान की जाएगी। इसके लिए परषोत्तम वरिष्ठ रेडियोग्राफर सीएच रोहड़ू और अनीता प्रभारी क्रास्ना डायग्नोस्टिक सीएच रोहड़ू को एक्सरे और सीटी स्कैन के रेडियोग्राफरों का मासिक रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया है।
यहां पर हर दिन सैकड़ों रोगियों के एक्सरे करवाए जाते हैं। चार बजे के बाद व अवकाश के दिन पहले यह सुविधा अस्पताल में नहीं थी। अब चौबीस घंटे एक्सरे सेवा सुचारु रहेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि मरीजों को सरकार की सेवा का उचित लाभ मिल सके।-- डाॅ रविंद्र शर्मा अधीक्षक सिविल अस्पताल रोहड़ू
विज्ञापन
रोहड़ू। सिविल अस्पताल में अब रोगियों को एक्सरे के लिए शाम चार बजे के बाद निजी क्लीनिकों में नहीं भटकना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बारह महीने चौबीस घंटे एक्सरे सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से आम लोगों के साथ सरकार की निशुल्क सेवा का लाभ मरीजों को मिलेगा। सिविल अस्पताल रोहड़ू में अभी तक कार्य दिवस में केवल चार बजे तक एक्सरे की सुविधा उपलब्ध थी। उसके बाद आयुष्मान, अन्य कार्ड धारक वरिष्ठ नागरिक और निशुल्क सेवा लेने वाले रोगियों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ता था। इससे मरीजों को सरकार से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं का लाभ नहीं मिलता था और निजी क्लीनिकों में महंगे दामों पर एक्सरे करवाना पड़ता था। अब अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए चौबीस घंटे बारह महीने एक्सरे के आदेश जारी कर दिए हैं। अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. रविंद्र शर्मा ने आदेश दिए हैं कि हर दिन रोगियों के लिए हर समय एक्सरे की सुविधा मिलेगी। रविवार और किसी भी अवकाश के दौरान एक्स-रे सेवा क्रास्ना डायग्नोस्टिक की ओर से प्रदान की जाएगी। इसके लिए परषोत्तम वरिष्ठ रेडियोग्राफर सीएच रोहड़ू और अनीता प्रभारी क्रास्ना डायग्नोस्टिक सीएच रोहड़ू को एक्सरे और सीटी स्कैन के रेडियोग्राफरों का मासिक रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया है।
यहां पर हर दिन सैकड़ों रोगियों के एक्सरे करवाए जाते हैं। चार बजे के बाद व अवकाश के दिन पहले यह सुविधा अस्पताल में नहीं थी। अब चौबीस घंटे एक्सरे सेवा सुचारु रहेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि मरीजों को सरकार की सेवा का उचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन