फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Wrong mixing of medicines is harmful for gardening

दवाइयों का गलत मिश्रण बागवानी के लिए घातक : विशेषज्ञ

Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wrong mixing of medicines is harmful for gardening
चौपाल में बागवानों के साथ सेब के रोग की रोकथाम के लिए जानकारी सांझा करते विशेषज्ञ
.चौपाल में बागवान जागरूकता अभियान में विशेषज्ञों ने किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। ऊपरी शिमला क्षेत्र में सेब की बागवानी केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की जीवनरेखा है। इसे बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चौपाल में बागवान जागरूकता शिविर लगा। शिविर में उद्यान विभाग और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के विशेषज्ञों ने बागवानों को दवाइयों के इस्तेमाल और सेब के बगीचों को संक्रमण से बचाने के तरीके बताए। नौणी विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक टीम में शामिल डॉ. किरण, डॉ. तनुजा और डॉ. नीलम ने पंचायत स्तर पर पहुंचकर बागवानों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने विशेष रूप से आगाह किया कि कई बागवान जल्दबाजी में अलग-अलग दवाइयों और खादों को आपस में मिला देते हैं, जो पौधों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि बिना सलाह के किया गया मिश्रण पौधों के लिए घातक बन सकता है। उद्यान विभाग की ओर से जारी स्प्रे शेड्यूल को अपनाने पर जोर देते हुए चौपाल के बागवानी विषय विशेषज्ञ सुरेंद्र जसटा ने बागवानों से निजी सलाह या दुकानदारों के बहकावे में न आने और विश्वविद्यालय की आधिकारिक हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की। मडौग, बम्टा, चान्जू, माटल और ननहार पंचायतों में बागवानों ने अपनी समस्याएं सीधे वैज्ञानिकों के सामने रखीं। बागवानी विषय विशेषज्ञ चौपाल सुरेंद्र जसटा ने बताया कि असमय पत्तझड़ का सीधा असर पेड़ों की सेहत पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि इस समय वैज्ञानिक तरीके नहीं अपनाए गए तो नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed