Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   World XI Rampur became winner in cricket competition

Rampur Bushahar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में वर्ल्ड इलेवन रामपुर बना विजेता

Sun, 19 Jan 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
World XI Rampur became winner in cricket competition
शान-ए-कोटगढ़ टी10 टूर्नामेंट मेंवर्ल्ड इलेवन रामपुर बना चैंपियन
शान ए कोटगढ़ टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में 64 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये नकद पुरस्कार मिला
बेस्ट बैट्समैन ब्रदर छबीशी टीम के अभिषेक, बेस्ट बोलर सीसी शथला टीम के नीरज बने
संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन ( रामपुर बुशहर)। युवक मंडल मंगसू के सौजन्य से आयोजित शान ए कोटगढ़ टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। वीरगढ़ स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वर्ल्ड इलेवन रामपुर और आरएमसी कोटखाई के बीच खेला गया। वर्ल्ड इलेवन रामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएमसी कोटखाई को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस रोमांचक मैच ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन वर्ल्ड इलेवन रामपुर ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के दौरान किरटी पंचायत प्रधान दिनेश ठाकुर और थानेधार पंचायत प्रधान संदीप शरोल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी लक्ष्मण सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। युवक मंडल मंगसू के प्रधान विपुल सिंघा ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों को टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान विजेता टीम वर्ल्ड इलेवन रामपुर को ट्रॉफी और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम आरएमसी कोटखाई को ट्रॉफी व 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन अभिषेक ठाकुर कंवर ब्रदर छबीशी, बेस्ट बोलर नीरज सीसी शथला, बेस्ट विकेटकीपर करण जिष्ठु वेल्ड इलेवन रामपुर, मैन ऑफ द सीरीज नितीश शर्मा यॉर्कशायर बाघी को घोषित किया गया। समापन समारोह के दौरान कैरम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। गांव सरठी के दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। युवक मंडल मंगसू के प्रधान विपुल सिंघा ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए युवक मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। वीरगढ़ स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की। युवक मंडल मंगसू के रोचक चौहान ने बताया कि आने वाले वर्षों में इस टूर्नामेंट को और अधिक भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प लिया है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि क्षेत्रीय खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई देने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed