फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workers protest outside post office over negligence in postal delivery

Rampur Bushahar News: डाक डिलीवरी में लापरवाही पर भड़के कामगार, डाकघर के बाहर प्रदर्शन

Tue, 28 Apr 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Workers protest outside post office over negligence in postal delivery
रामपुर डाकघर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। संवाद
समय पर डाक न मिलने से नाराजगी, मांगें न मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डाक डिलीवरी सेवाओं में लगातार आ रही खामियों के विरोध में मंगलवार को सीटू से जुड़े कामगारों और सीपीएम कार्यकर्ताओं ने मुख्य डाकघर रामपुर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ रोष जताया और सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग उठाई।
सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने साप्ताहिक अखबार लोक लहर और सीटू की मासिक पत्रिका सीटू मजदूर के समय पर वितरण न होने और सही पते पर डिलीवरी न किए जाने को लेकर यह प्रदर्शन किया। लोकल कमेटी सचिव कुलदीप सिंह, रंजीत ठाकुर और प्रेम ने कहा कि कई बार डाक विभाग को ज्ञापन और पत्र देकर समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि डाकिये कई बार पत्रिकाएं सही पते पर पहुंचाने के बजाय अन्य स्थानों पर छोड़ देते हैं, जिससे ग्राहकों को समय पर डाक नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह समस्या रामपुर, कुमारसैन, निचार और निरमंड क्षेत्रों के कई गांवों, यूनियन कार्यालयों और पार्टी दफ्तरों में लगातार बनी हुई है। इस संबंध में कई बार संबंधित पोस्ट मास्टर को मौखिक और लिखित रूप में शिकायत भी दी जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी डाक सही पते पर और समय पर पहुंचाई जाए। हर क्षेत्र में स्थाई डाकिया नियुक्त किया जाए और डाक वितरण में मनमानी पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शिकायतों के समाधान के लिए जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो मुख्य डाकघर रामपुर के बाहर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में राजपाल, दिनेश मेहता, देविंद्र कुमार, भुवनेश, विनोद, संतोष, टीटू, अंबिका और सीता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed