फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Workers opened a front against non-implementation of labor laws

Rampur Bushahar News: श्रम कानून लागू न करने के विरोध में मजदूरों ने खोला मोर्चा

Thu, 02 Apr 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Workers opened a front against non-implementation of labor laws
श्रम कानून लागू न करने को लेकर बिथल में प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। स्रोत : सीटू
सुरक्षा कर्मी को 58 की जगह 45 वर्ष में कर रहे सेवानिवृत्त : सीटू
विज्ञापन

अडानी सीए स्टोर के बाहर यूनियन ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बिथल स्थित अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन ने सीए स्टोर के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया। श्रम कानून लागू न करने को लेकर मजदूरों ने सीटू के बैनर तले प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला। सीटू नेताओं ने चेताया कि यदि समय रहते श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जाता है, तो यूनियन श्रम विभाग और प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन के अध्यक्ष सुनील जिष्टू और महासचिव सुनील ने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर प्रबंधन को एक महीना पहले मांगपत्र दिया गया था। इसमें श्रम कानूनों को लागू करने की मांग की गई थी, परंतु दुख की बात है कि प्रबंधन की ओर से मजदूरों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। मजदूर यह मांग कर रहा है कि श्रम कानून के अनुसार मजदूरों को पूरे महीने का वेतन दिया जाए। यदि सुरक्षा के कर्मियों की पूरे माह के वेतन की गणना की जाए, तो न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों से 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, परंतु वेतन 8 घंटे का दिया जा रहा है। कानून के अनुसार 8 घंटे के बाद ओवरटाइम का जो दोगुना वेतन मिलना चाहिए, नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को कानून के अनुसार जो छुट्टियां मिलनी चाहिए, वो भी नहीं दी जा रही हैं। श्रम कानूनों की खुली अवहेलना की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है, लेकिन अडानी सीए स्टोर में सुरक्षा कर्मी को 45 वर्ष पर जबरदस्ती सेवानिवृत्त किया जा रहा है। मजदूरों को तबादलों की धमकियां दी जा रही हैं, परंतु श्रम विभाग रामपुर मूकदर्शक बना हुआ है। यूनियन ने प्रदर्शन के माध्यम से मांग की है 8 घंटे से करवाए जा रहे कार्य का कानून अनुसार दोगुना दिया जाए, सभी प्रकार की कानूनी छुट्टियां दी जाए और मजदूरों को 58 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त किया जाए। इस मौके पर कपिल, भजन, जसबीर, चंदन, राकेश, मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article