{"_id":"6a1032cf73ab61515d0d98ad","slug":"work-on-the-rejuvenation-of-the-kadcham-sangla-chitkul-road-has-begun-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-160801-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क के कायाकल्प \nका काम शुरू, दिन में साढ़े 8 घंटे यातायात रहेगा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क के कायाकल्प का काम शुरू, दिन में साढ़े 8 घंटे यातायात रहेगा ठप
विज्ञापन
. जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी की जारी
.मतदान के दिनों को छोड़कर शेष दिनों में जारी रहेगा कार्य, जनता से सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
जिले के सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क के कायाकल्प का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शुरू कर दिया है। इसके चलते दिन में साढ़े 8 घंटे सड़क पर यातायात अवरुद्ध रहेगा। मतदान के दिनों को छोड़कर शेष दिनों में सड़क का कार्य जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी जारी की है। चुनावों को देखते हुए 26, 28 और 30 मई को प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। इन तिथियों पर पुलिस, बीआरओ और जीआरईएफ यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी यातायात नियम चुनाव संबंधी आवागमन, मतदान कर्मचारियों, मतदाताओं, चुनाव सामग्री, सुरक्षा तैनाती या आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न न करे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों के माध्यम से उचित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। यातायात की मात्रा, सड़क सुरक्षा, मौसम, सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही और किसी आपात स्थिति में पुलिस, बीआरओ और जीआरईएफ के समन्वय से समय में मामूली समायोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा और सुविधा के लिए वाहनों को निर्धारित समय के दौरान कड़छम बांध क्षेत्र के निकट और कुप्पा बांध क्षेत्र के निकट पर रोका जाएगा। बीआरओ और जीआरईएफ की सहायता से पुलिस अधिसूचित समय के दौरान वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करेगी। सक्रिय भूस्खलन, पत्थर गिरने या अन्य किसी भी प्रकार के असुरक्षित क्षेत्रों में किसी भी वाहन को नहीं रोका जाएगा। निर्धारित समय के दौरान, वास्तविक आपात स्थिति या अपरिहार्य सार्वजनिक आवश्यकता को छोड़कर, कार्य क्षेत्र से किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे विशेष आवागमन में एंबुलेंस अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सेना/अर्धसैनिक बलों की आपात स्थिति, चुनाव संबंधी तत्काल आवागमन, सरकारी आपातकालीन वाहन, अपरिहार्य परिस्थितियों में स्कूल परिवहन और आवश्यक वस्तुओं या जीवन रेखा की तत्काल आपूर्ति ले जाने वाले वाहन शामिल हो सकते हैं। एचआरटीसी बसों और निर्धारित निजी स्टेज-कैरिज बसों सहित नियमित यातायात, केवल अधिसूचित खुलने के समय के दौरान ही चलेगा। जब तक आपात स्थिति या सार्वजनिक सुरक्षा के आधार पर पुलिस की ओर से विशेष रूप से अनुमति न दी जाए। उन्होंने उचित स्थानों पर अग्रिम चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड, रिफ्लेक्टर, डायवर्जन साइन और अन्य सुरक्षा संकेत स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम कल्पा और पुलिस अधीक्षक समय-समय पर व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
आवाजाही के लिए समयसारिणी जारी
प्रशासन के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक सड़क बंद रहेगी। सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक यातायात के लिए बहाल रहेगी। सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक सड़क अवरुद्ध रहेगी। सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक सड़क खुली रहेगी। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सड़क बंद रहेगी। दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यातायात बहाल रहेगा। वहीं, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सड़क बंद रहेगी। शाम 4:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक सड़क खुली रहेगी। शाम 5:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शाम 7:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सड़क पर यातायात बहाल रहेगा।