{"_id":"663231450756089d18086b1e","slug":"won-in-school-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-115335-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मॉडल प्रतियोगिता में दीपिका, भाषण में अनुष्का प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मॉडल प्रतियोगिता में दीपिका, भाषण में अनुष्का प्रथम
विज्ञापन
चांसू स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में करवाई प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा के जौहर दिखाए।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्य अध्यापक प्राथमिक स्कूल चांसू नीमा छेरिंग और चांसू पंचायत प्रधान बीरबल लोक्ट्स बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का आगाज किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। वहीं साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। मॉडल प्रतियोगिता में दीपिका ने पहले स्थान पर बाजी मारी। कल्पना दूसरा, विकेश राज और ऋषिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में अनुष्का ने पहला, शौर्या ने दूसरा और विकेश राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में श्रेया व राज ने पहला, ऋषिता व महक ने दूसरा स्थान हासिल किया। साइंस ओलंपियाड में राज नेगी ने प्रथम, महक द्वितीय और निशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड में अनुष्का ने पहला, राज ने दूसरा और अभिनव ने तीसरा स्थान झटका। निबंध लेखन में अनुष्का ने पहला, अक्षरा ने दूसरा, महक ने तीसरा, हिंदी कविता में कल्पना ने पहला, अभिनव ने दूसरा और दीपिका ने तीसरा स्थान पाया। हिंदी लेखन में अभिनव ने पहला, अक्षरा ने दूसरा और आशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में अनुष्का ने पहला, कृतिका ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान पाया है। वहीं वरिष्ठ वर्ग में विकेश राज ने पहला, अनन्या ने दूसरा और कल्पना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके सुमित कुमार, सविता, कुंदन, गायत्री, शक्ति देवी आदि मौजूद रहेे।