Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in election

Rampur Bushahar News: ठियोग उपमंडल की पंचायतों के देर रात घोषित हुए परिणाम

Sat, 30 May 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
ठियोग उपमंडल की पंचायतों के देर रात घोषित हुए परिणाम
विज्ञापन

. क्लींड मतियाना पंचायत में प्रधान पद पर विक्रांत 317 वोट लेकर विजयी हुए

संवाद न्यूज एजेंसी ठियोग(रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की कुछ ग्राम पंचायतों में शनिवार देर रात तक मतगणना चलती रही। जबकि कुछ के नजीते देर शाम को घोषित किए गए। नतीजे घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न भी मनाया।
ठियोग उपमंडल की क्लींड मतियाना पंचायत में प्रधान पद पर विक्रांत 317 वोट लेकर विजयी हुए। सुरेश को 238 मत मिले। उप प्रधान पद पर मनोज कुमार 304 वोट लेकर विजयी हुए। जय चंद को 235 को मत मिले। धरेच पंचायत में उप प्रधान पद सुरेंद्र भारद्वाज 446 मत लेकर विजयी हुए। राजेश 421 मत मिले। पडगैया पंचायत में उपप्रधान पद पर अशोक वर्मा 439 मत लेकर विजयी हुए। प्रेम वर्मा को 359 मत मिले।
विज्ञापन

भाज कराना पंचायत में प्रधान पद पर शकुंतला शर्मा 392 वोट लेकर विजयी हुई। कलावती को 238 वोट मिले। उपप्रधान पद पर हेमराज 411 वोट लेकर विजयी हुए। जीतराम को 304 वोट मिले। धरेच पंचयात में प्रधान पद पर सुनील 398 वोट लेकर विजयी हुए। राज कुमार को 373 और श्यामा को 223 को मिले। सुरेंद्र निर्विरोध उपप्रधान बने। डमियाना पंचायत में उपप्रधान पद पर रामलाल 375 वोट लेकर विजयी हुए। अमीचंद को 360 वोट मिले। उप प्रधान पद पर रामलाल निर्वाचित हुए। महोग पंचायत में उपप्रधान पद पर नरेश 714 वोट लेकर विजयी हुए। मनोज कुमार को 415 वोट मिले। धर्मपुर पंचायत में प्रधान पद पर योगेंद्र सिंह चंदेल 323 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि मनमोहन शर्मा को 299 वोट मिले। उपप्रधान पद पर मदनलाल 240 वोट लेकर विजयी हुए। सौरव आजाद को 212 वोट मिले। महौरी पंचायत में प्रधान पद पर प्रमिला 534 वोट लेकर विजयी हुई। कांता देवी को 344 वोट मिले। उपप्रधान पद पर संदीप 500 वोट लेकर विजयी हुए। रजनीश ठाकुर को 406 वोट मिले। देहना पंचायत में प्रधान पद विद्या 492 वोट लेकर विजयी हुई, जबकि सीमा को 410 वोट पड़े। उपप्रधान पद सनी वर्मा 475 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि रवींद्र को 406 वोट मिले। धगाली पंचायत में प्रधान पद पर रीना मेहता 430 वोट लेकर विजयी हुई, जबकि रूपी देवी को 358 वोट मिले। कुठार पंचायत में प्रधान पद पर अरीना देवी को 420 वोट लेकर विजयी हुई, जबकि किरण को 232 वोट मिले। चनहेर टिक्कर पंचायत में प्रधान पद के लिए अनीता 339 वोट लेकर विजयी हुई, जबकि विनोद देवी को 288 वोट प्राप्त हुए। उपप्रधान पद के लिए दिलीप 343 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि सुनील को 271 वोट प्राप्त हुए। बनी पंचायत में उप प्रधान पद के लिए रजनीश 365 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि राजेश को 266 वोट प्राप्त हुए। केलवी पंचायत में उपप्रधान पद के लिए सोहनलाल 536 वोट लेकर विजयी हुए, जबकि कुलदीप को 294 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed