फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   won in cricket match

Rampur Bushahar News: महाकाल वॉरियर खनोटू ने उच्ची को हराया

Wed, 03 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
कीम में क्रिकेट स्पर्धा शुरू, विजेता टीम को मिलेगा एक लाख का इनाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 12/20 वैली के कीम में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। देवठी पंचायत के उपप्रधान अनिल चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। किशोरी लाल कायथ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।


युवक मंडल नगेला कीम की ओर से आयोजित नगेला प्रीमियर लीग में नौ खिलाड़ी ग्रामीण स्तरीय और दो खिलाड़ी विदेशी के तौर पर खेल सकते हैं। महाकाल वॉरियर खनोटू और पावर हिटर उच्ची के मध्य पहला मैच खेला गया। खनोटू ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 77 रन बनाए। उच्ची की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार, ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। इस मौके पर क्लब के सचिव चंद्रशेखर, बॉब चौहान, अक्षु कायथ, चिकू कायथ, महेश नोहरा, सनम कायथ, साहिल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed