फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women's group Juagi was the winner in Nati

Rampur Bushahar News: नाटी में महिला मंडल जुआगी रही विजेता

Mon, 21 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Women's group Juagi was the winner in Nati
युवा कलाकार विनेश जोशी के गानों पर झूमते चायल वासी। संवाद
निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड महादेव कैलाश पर्वत की गोद में सोमवार को वैशाख पर्व की विदाई पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां गौरा सांस्कृतिक कला मंच जाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडलों ने नाटी पेश की। इसमें महिला मंडल जुआगी विजेता रही और अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह ठारला उपविजेता रही। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसमें तीर्थन वैली बठाहाड़ के गायक ज्ञान ठाकुर अंशु ने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। उसके बाद लोकगायक दीप राज, झूना सिंह ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। स्टार कलाकार हिमाचल के गायक विनेश जोशी के गीतों पर लोग खूब झूमे। आयोजक नरोतम ठाकुर ने कहा कि अगले वर्ष से कार्यक्रम का स्तर और भी ऊंचा होने वाला है। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने शिरकत की और विशेष अतिथि के रूप में निरमंड के बीडीसी चेयरमैन दलीप ठाकुर, वेद ठाकुर भाजपा अध्यक्ष आनी, नरोतम ठाकुर भाजपा अध्यक्ष निरमंड, एल आर ठाकुर, सुषमा कटोच, पिंकी विमल,नीना जोशी, प्रेम काली, संगीता नेगी, ओपी ठाकुर, मौन सिंह, पप्पू, सुनील, भूपेंद्र, भूपि राम, लाल ठाकुर, दलीप और गंगा जोशी सहित कई लोगों मौजूद रहे। संवाद

युवा कलाकार  विनेश जोशी के गानों पर झूमते चायल वासी। संवाद

युवा कलाकार विनेश जोशी के गानों पर झूमते चायल वासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed