{"_id":"640776f1a3a0168ec00bf496","slug":"womens-day-celebration-in-theog-rampur-hp-news-c-19-1-82032-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहाड़ी नाटी से महिलाओं ने बांधा समां, खूब बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहाड़ी नाटी से महिलाओं ने बांधा समां, खूब बटोरीं तालियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को ठियोग के ऐतिहासिक नेहरू मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के महिला मंडलों और ग्राम संगठनों की महिलाओं ने प्रस्तुतियां पेशकर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में लेखक मीनाक्षी चौधरी कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
सेवानिवृत्त तहसील वेलफेयर अधिकारी सुमित्रा चंदेल और खंड विकास अधिकारी अर्शिया शर्मा विशेष रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिला मंडलों ने पहाड़ी नाटी, प्ले, गिद्दा, सामूहिक गीत और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। खंड विकास अधिकारी अर्शिया शर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए हर दिन महिला दिवस है और महिलाओं को सम्मान, बराबरी मिलनी चाहिए। महिलाएं समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।