फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women were made aware about maternal and child health

Rampur Bushahar News: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 09 May 2026 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware about maternal and child health
बद्दी के किशनपुरा में आईआरजी संस्था की ओर से लगाए गए जागरूकता शिविर में बाग लेते हुए महिलाएं- स
आईआरजी संस्था ने किशनपुरा में लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आईआरजी संस्था की ओर से ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से किशनपुरा एवं सनेड़ गांव में गर्भवती एवं धात्री माताओं के साथ एक जागरूकता एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। सत्र के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा एवं सुषमा शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के सेवन, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता और नवजात शिशु की देखभाल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही स्तनपान के महत्व एवं प्रसव के बाद मां और बच्चे की उचित देखभाल पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ खुलकर संवाद किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं अनुभव साझा किए। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नंदिता ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed