फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women showcased their talent in painting, slogan writing and educational model competitions

Rampur Bushahar News: चित्रकला, नारा लेखन और मॉडल प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Mar 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women showcased their talent in painting, slogan writing and educational model competitions
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तैयार किया मॉडल।
. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

. उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभागियों को 8 मार्च को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए चित्रकला, नारा लेखन और शैक्षणिक मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की रचनात्मकता, नवाचार और प्रारंभिक बाल शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विभिन्न वृत्त से से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें रामपुर प्रोजेक्ट के अधीन सभी वृत्त की कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम गीव टू गेन रखी गई। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब हम बच्चों और महिलाओं को शिक्षा, पोषण, अवसर और मार्गदर्शन देते हैं, तो समाज को एक सशक्त और उज्ज्वल भविष्य प्राप्त होता है। प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत आकर्षक पेंटिंग, प्रेरणादायक स्लोगन और प्रारंभिक बाल शिक्षा से संबंधित रचनात्मक मॉडल को निर्णायकों एवं उपस्थित अधिकारियों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में घोषणा की गई कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नवाचार, आत्मविश्वास और कार्य के प्रति प्रेरणा को बढ़ाती हैं। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed