फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women of Mahila Mandal Patoden Saring performed dance in Tukpa Festival

Rampur Bushahar News: पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पेश कर महिलाओं और विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women of Mahila Mandal Patoden Saring performed dance in Tukpa Festival
सांगला में टुक्पा महोत्सव के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देती कलाकार। संवाद
टुक्पा महोत्सव में विभागों ने लगाई प्रदर्शनी, महिला मंडल पाटोदेन सारिंग की महिलाओं ने डाली नाटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। सांगला में तीन दिवसीय टुक्पा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के पहले दिन पहाड़ी और किन्नौरी नाटियों का दौर चला। दूसरे दिन महिलाओं और विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य पेश कर संस्कृति के रंग बिखेरे। गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला की छात्राओं ने किन्नौरी पारंपरिक वेशभूषा में जय जय जय हो बैंरिंग नागेस, दो नेस नेस बीमा कामरू रंग मोने गीत गाकर समां बांधा। इसके बाद महिला मंडल पाटोदेन सारिंग की महिलाओं ने नाटी डाली। महोत्सव के शुभारंभ पर एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पितांबर दास नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक ने मुख्य अतिथि उमेश नेगी का किन्नौरी, टोपी, खातक और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। महोत्सव में रक्षा विभाग प्रथम वाहिनी, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जल शक्ति विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग और बिजली बोर्ड ने प्रदर्शनी लगाई। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वीर ग्राम संगठन स्वयं सहायता समूह कामरू, संस्कार ग्राम संगठन शौंग श्री बद्री नारायण जी, महिला ग्राम संगठन बटसेरी, टुक्पा वैली क्लस्टर गंगारंग स्वयं सहायता समूह सांगला ने प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर सांगला के तहसीलदार हरदयाल सिंह, मूरंग के तहसीलदार पुरुषोत्तम नेगी, सांगला के नायब तहसीलदार अशोक मेहता, किनफेड निदेशक सचिन नेगी, रकछम पंचायत के प्रधान सुशील नेगी, छितकुल के प्रधान सुभाष नेगी, सांगला की प्रधान देव सांकी नेगी, कामरू के प्रधान इंदु लक्ष्मी नेगी, टुक्पा महोत्सव के मंच संचालक राजकुमार नेगी और शबनम मेहता मौजूद रहे।

रस्साकशी में पंचायतों की पांच महिला मंडलों ने दिखाया दमखम
महोत्सव के दूसरे दिन कामरू, सांगला, ब्रुआ, पुदो नाला, वाणी, चांसू और बटसेरी महिला मंडल की टीमों ने लोकनृत्य और समूहगान प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने शानदार प्रस्तुतियों से तालियां बटोंरी। स्कूली बच्चों में गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला, प्राथमिक पाठशाला कुपा, प्राथमिक पाठशाला कामरू और प्राथमिक पाठशाला सांगला ने समूह गान और लोकनृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा रस्साकशी प्रतियोगिता में सांगला वैली की पंचायतों की पांच महिला मंडलों की टीमों ने दमखम दिखाया। पुरुषों की पांच टीमों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं, महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में शामों नेगी, गीता नेगी, सुमन गीता नेगी, शिव कुमार नेगी और दीपिका नेगी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सांगला में टुक्पा महोत्सव के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देती कलाकार। संवाद

सांगला में टुक्पा महोत्सव के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देती कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed