फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women in Theog created avenues for employment

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने बुना चीड़ की पत्तियों से रोजगार

Sun, 01 Mar 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women in Theog created avenues for employment
मतियाना की सोनार घाटी में चीड़ से सुंदर, उपयोगी और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करती महिलाएं। स
पत्तियों से बना रहीं कान्हा की टोकरी, पूजा की थाली, ट्रे और चपाती बॉक्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में महिलाएं चीड़ की पत्तियों से रोजगार बुन रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। वे चीड़ की पत्तियों से कई तरह के घरेलू और सजावट के उत्पाद बना रही हैं और बाजार में बेचकर अपनी आमदनी का मजबूत बना रही हैं। पत्तियों से बनाई कान्हा की टोकरी, पूजा की थाली, ट्रे और चपाती बॉक्स लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। मतियाना की सुरम्य सोनार घाटी में क्लस्टर फाउंडेशन की ओर से 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद महिलाओं ने चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने शुरू किए। क्लस्टर फाउंडेशन से जुड़ीं शीला, मीना, सुनीता और पायल ने बताया कि उनके उत्पादों को बाजार में अच्छी कीमत मिल रही हैं और लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये उत्पाद न केवल देखने में आकर्षित हैं, बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभकारी हैं। विशेष रूप से चीड़ से बना चपाती बॉक्स मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, क्योंकि यह रोटियों को सुरक्षित और संतुलित अवस्था में रखने में सहायक होता है। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि महिलाएं जंगलों से गिरे हुईं चीड़ की पत्तियों को एकत्रित कर उसे उपयोगी उत्पादों में बदल रही हैं। इससे एक ओर जंगलों में आग लगने के खतरे को कम करने में मदद मिल रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल कौशल सिखाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है। अब ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में योगदान दे रही हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article