फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   women day clebretion in chopal on 8th march

Rampur Bushahar News: महिला दिवस पर परंपरागत पकवानों का आनंद उठाएंगे लोग

Thu, 23 Feb 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा महाविद्यालय के मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा तो वहीं लोग पारंपरिक पकवानों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके अलावा लोगों के लिए हस्तनिर्मित शॉल, टोपियां, रंग बिरंगी मोमबत्तियां, साबुन और होली के लिए प्राकृतिक रंग भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी चौपाल तन्मय कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता सात और आठ मार्च को नेरवा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इसमे पंचायत स्तर के स्वयं सहायता समूहों की सदस्य भाग ले सकेंगी। इसमें कबड्डी,रस्साकस्सी, एकांकी नाटक और समूह नृत्य जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन सौ रुपये और अन्य स्पर्धाओं के लिए प्रवेश शुल्क पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर विलुप्त हो रहे पहाड़ी अनाज कोदा और चौलाई के संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए समूह की महिलाओं द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें महिलाओं द्वारा निर्मित पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन सिड्डू, घघरी, कापरु और खिंडा के अलावा सेब का जैम, साइडर विनेगर भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड चौपाल के अंतर्गत महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में शामिल होकर हस्त निर्मित उत्पाद पैदाकर स्वावलंबन की तरफ अग्रसर हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed