फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women and youth joined the Aam Aadmi Party

किन्नौर में हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को मिल रहा समर्थन : आप

Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women and youth joined the Aam Aadmi Party
नाको में हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान के दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और अन्य। स्रोत
महिलाओं और युवाओं ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को किन्नौर के नाको में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं एवं युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि नाको में मिले जनसमर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। महिलाओं और युवाओं ने कहा कि प्रदेश में ऐसी राजनीति को मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसमें जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। कहा कि हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान केवल सदस्यता बढ़ाने का अभियान नहीं है, बल्कि प्रदेश के आम नागरिकों को जनहित की राजनीति से जोडऩे का महत्वपूर्ण प्रयास है। पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩा है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नेगी, रोकिंद्र नेगी, नव प्रकाश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article