{"_id":"6accbfccd8ec1129e5034331","slug":"woman-fell-from-a-steep-slope-while-cutting-grass-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172217-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घास काटते समय ढांक से गिरी महिला, 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घास काटते समय ढांक से गिरी महिला, 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन
नित्थर की खड़वेचा निवासी कमला देवी ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पंचायत के खड़वेचा गांव की एक महिला की घास काटते समय ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा खड़वेचा और टिक्करधार के बीच सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ। मृतक की पहचान खड़वेचा निवासी 50 वर्षीय कमला देवी पत्नी चेत राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कमला देवी खड़वेचा और टिक्करधार के बीच घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और वह करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत नित्थर के प्रधान प्रवीण कुमार और उपप्रधान कुकू ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को खाई से निकालने में मदद की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि घास काटते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि इन दिनों घास काटने का काम जोरों पर चल रहा है। सूचना मिलने पर नित्थर पुलिस चौकी के प्रभारी सहित पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने घटना की पुष्टि की है।