{"_id":"6a158fff3e7c0201c505cb18","slug":"woman-drowns-in-sutlej-river-near-kadcham-dam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-161078-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कड़छम बांध के पास महिला सतलुज नदी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कड़छम बांध के पास महिला सतलुज नदी में डूबी
विज्ञापन
किन्रौर के रली पुल के पास सतलुज डूबी महिला को तलाश करते एनडीआरएफ की टीम। संवाद
एनडीआरएफ की टीम ने चलाया खोज अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर के कड़छम बांध के पास एक महिला डूब गई। महिला की तलाशी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 30 सदस्यीय टीम जुट गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 30 सदस्य टीम ने महिला को ढूंढने के लिए रली पुल और कड़छम बांध के बीच खोज अभियान चलाया है। टीम में शामिल गोताखोर सतलुज में तलाश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम के साथ हिमाचल पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल की टीम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में मौजूद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला को ढूंढने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।