फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   With the farewell of the deities, the Pran Pratishtha program concluded at Vishwaeshwar Mahadev Temple Sirkoti

Rampur Bushahar News: देवताओं की विदाई के साथ विश्वेश्वर महादेव मंदिर सिरकोटी में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

Sun, 18 May 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
With the farewell of the deities, the Pran Pratishtha program concluded at Vishwaeshwar Mahadev Temple Sirkoti
निरमंड के विशेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे मां अंबिका। स्त्रोत कमे
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड के सिरकोटी स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में पूर्णाहुति और देवी-देवताओं की विदाई के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। 14 मई की संध्या को देवता विश्वेश्वर महादेव अपने मुख्य मोहरों के साथ कोठी से नवनिर्मित मंदिर पधारे। चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 15 मई को आरंभ हुआ था। इस धार्मिक अनुष्ठान में 17 मई को क्षेत्र की आराध्या देवी माता अंबिका, देवता माटी सिंह और देवता भूतेश्वर महादेव ने शिरकत की। रविवार को मंदिर में जनेऊ पहनाया गया और फिर कलश स्थापना हुई। इसके बाद हवन यज्ञ में पूर्णाहुति हुई और मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के कारदार छाया दत्त ने समितियों का गठन किया था। इस प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों महिलाओं, पुरुषों ने भाग लिया और देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

निरमंड के विशेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे मां अंबिका। स्त्रोत कमे

निरमंड के विशेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे मां अंबिका। स्त्रोत कमे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed