फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Will provide protection to abandoned cattle: Deep Ram

परित्यक्त गोवंश को देंगे संरक्षण : दीप राम

Mon, 27 Apr 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Will provide protection to abandoned cattle: Deep Ram
ठियोग में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक करते सदस्य। संवाद
श्री गोपाल कृष्ण गोशाला में बैठक में फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। श्री गोपाल कृष्ण गोशाला जनोग घाट में अध्यक्ष पंडित दीप राम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गोवंश पर हो रहे अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

वक्ताओं ने कहा कि स्वार्थ पूर्ति के बाद कई लोग गोवंश को आवारा छोड़ देते हैं, जिससे उन्हें अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत बताया गया। इस स्थिति को देखते हुए संस्था ने निर्णय लिया कि असहाय और परित्यक्त गोवंश को गोशाला में संरक्षण दिया जाएगा। उनके लिए चारे, स्वच्छ जल, उचित आश्रय और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया कि गोवंश संरक्षण से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा। साथ ही गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोशालाओं में कार्यरत सेवकों को उचित पारिश्रमिक देने और चारा व चिकित्सा सुविधाओं के लिए सहयोग बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सचिव पंडित डीआर शर्मा और सुरेश भारद्वाज सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed