फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Will participate in Shrimad Bhagwat Purana in Karana of Aani

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में वेदव्यास स्वामी श्रीनिवासाचार्य महाराज का स्वागत

Sun, 28 Dec 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Will participate in Shrimad Bhagwat Purana in Karana of Aani
श्रीमद्भागवत कथावाचक वेदव्यास स्वामी श्रीनिवासाचार्य महाराज का कुमारसैन पहुंचने पर किया स्वागत।
आनी के कराणा में श्रीमद् भागवत पुराण में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। श्रीमद्भागवत कथा के प्रख्यात वाचक वेदव्यास स्वामी श्रीनिवासाचार्य महाराज का कुमारसैन पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी अरुण शर्मा समेत राष्ट्रोदय संगठन के राष्ट्रीय सह प्रमुख हिमाचल प्रदेश के प्रांत प्रभारी, भाजपा समर्थक मंच हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अमर नयन शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। स्वामी श्रीनिवासाचार्य महाराज तहसील आनी के कराणा गांव में 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञानगंगा प्रवाहित करेंगे। कथा के माध्यम से वे श्रोताओं को लावारिस पशुओं को छोड़ने पर रोक लगाने, गो रक्षा, सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के विषयों पर प्रेरित करेंगे। साथ ही समाज में फैल रही नशा कुरीतियों और धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी प्रकाश डालेंगे। उनकी ओर से संचालित मोहाली जिले के डेराबस्सी स्थित गोशाला से गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त दूध की व्यवस्था की जाती है। इसके अतिरिक्त माता मनसा देवी परिसर, पंचकूला में स्थित श्रीमुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम में विद्यार्थी वेद, व्याकरण एवं कर्मकांड की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गुरुकुल परंपरा को जीवंत रखते हुए यहां से सैकड़ों विद्यार्थी संस्कृत के विभिन्न क्षेत्रों में निपुण होकर समाज में संस्कृत और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। स्वामी देशभर में कथा के माध्यम से संस्कृत, संस्कृति और संस्कारों का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed