फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Weather slows down the pace of the apple season

Rampur Bushahar News: मौसम से थमी सेब सीजन की रफ्तार, 15 से 20 दिन देरी से होगा शुरू

Mon, 20 Jul 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जुलाई के मध्य तक बाजार में आने वाली शुरुआती किस्में इस बार पूरी तरह नहीं तैयार
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह से ही तुड़ाई में तेजी आने की उम्मीद
बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को जल्दबाजी में तुड़ाई न करने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू।
सेब बहुल इलाकों में सेब सीजन में इस बार मौसम बड़ी बाधा बना है। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सेब का सीजन सामान्य से 15 से 20 दिन देरी से शुरू होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के मध्य तक बाजार में आने वाली शुरुआती किस्में इस बार पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई हैं। बागवानी विशेषज्ञ अगस्त के पहले सप्ताह से ही तुड़ाई में तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं। लंबे समय तक ठंडा मौसम, रुक-रुक कर बारिश और पर्याप्त धूप न मिलने से फलों का विकास धीमा रहा। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव ने भी सेब के रंग और आकार को प्रभावित किया है। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को जल्दबाजी में तुड़ाई न करने की सलाह दी है। अपरिपक्व सेबों का रंग, स्वाद और भंडारण क्षमता प्रभावित होती है। इससे बाजार में उन्हें बेहतर दाम नहीं मिल पाते हैं, इसलिए फलों की परिपक्वता की जांच के बाद ही तुड़ाई शुरू करना उचित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू की प्रभारी उषा शर्मा ने इस पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा और पर्याप्त धूप मिली, तो फलों की गुणवत्ता सुधरेगी। भले ही सीजन दो से तीन सप्ताह देरी से शुरू हो लेकिन अच्छी गुणवत्ता के कारण बागवानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने बताया कि इस वर्ष कई क्षेत्रों में मार्सोनिना और अल्टरनेरिया जैसे पत्ती रोगों का भी असर देखा गया। इन रोगों ने पत्तियों की कार्यक्षमता और फलों के विकास को प्रभावित किया। हालांकि, जिन बागवानों ने समय पर रोग प्रबंधन और संतुलित पोषण अपनाया, उनके बगीचों में गुणवत्ता बेहतर है। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों से अपील की है कि वे वैज्ञानिक सलाह के अनुसार ही सेब की तुड़ाई करें और बाजार में अधपके फल भेजने से बचें। सही समय पर की गई तुड़ाई ही बेहतर गुणवत्ता, अधिक कीमत और प्रदेश के सेब की प्रतिष्ठा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed