{"_id":"62c85e628164d41f61225890","slug":"weather-rampur-hp-news-sml4146175107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में बरसात ने मचाई तबाही, सड़कों को 30 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में बरसात ने मचाई तबाही, सड़कों को 30 लाख का नुकसान
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते ननखडी क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क को खोलने में जुटी लोक निर्माण विभाग की जेसीबी
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। मानसून के सक्रिय होने के बाद ऊपरी हिमाचल में बरसात ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। वीरवार रात को हुई भारी बारिश से ननखड़ी विकास खंड की विभिन्न सड़कों को क्षति पहुंची है। हालांकि अधिकांश सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
अड्डू से चेबड़ी सड़क पर भूस्खलन के कारण डंगा ढह गया है, जिस कारण सड़क बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गई है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में जहां दिन भर चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना निकाली, वहीं रात को भारी बारिश हुई। भारी बारिश से ननखड़ी क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक सड़कों को नुकसान पहुंचा है। सड़कें दलदल में तबदील हो गई हैं, जबकि कई स्थानों पर मलबा आने के कारण सड़कों पर फिसलन की समस्या बढ़ गई है। कई स्थानों पर डंगे गिर गए हैं। करीब 30 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। बारिश के कारण टिक्कर खमाडी, सुरड़बंगला, अड्डू चेबड़ी, खड़ाहण खड़ेला, देलठ, गाहन खुन्नी पनोली, नीरथ शोली सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई, जिनमें से अधिकतर सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सड़कों की खस्ताहालत से क्षेत्र के किसान-बागवान परेशान हैं। क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन शुरू होगा, लेकिन सड़कों की खस्ताहालत परेशानी का सबब बन सकती है।
क्षेत्र के बागवानों रणवीर सिंह, राम रतन सिंह, काकू ठाकुर, हंसराज, उत्तम कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार, राकेश, संजीव ने लोक निर्माण विभाग से सड़कों को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के एसडीओ शोभा राम ने बताया कि ननखड़ी में बरसात से सड़कों को काफी क्षति पहुंचा है। विभाग को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। सड़कों को दुरुस्त करने में विभाग युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।