फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prayed for the welfare, peace, and well-being of the world.

Rampur Bushahar News: झाकड़ी और चौपाल में 12 ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 30 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
दोनों मामलों में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज, एक आरोपी न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झाकड़ी और चौपाल पुलिस थानों में दर्ज मामलों में ये गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में 12 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।
झाकड़ी पुलिस ने 13 अगस्त को किराये के कमरे से 8.53 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में धीरज शर्मा और आशीष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान धीरज शर्मा से पूछताछ में ननखड़ी निवासी राजन मेहता का नाम सामने आया। धीरज ने पुलिस को बताया कि वह 12 अगस्त को राजन मेहता पुत्र ज्ञान चंद मेहता के साथ जिरकपुर से चिट्टा/हेरोइन खरीदने गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नशीले पदार्थ की खरीद में राजन मेहता की अहम भूमिका सामने आई। जांच के दौरान राजन मेहता के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन से धीरज शर्मा के साथ उसके संपर्क की पुष्टि हुई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजन मेहता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चौपाल पुलिस थाने में 14 अगस्त को एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इसमें अतर सिंह को 3.49 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अतर सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके बैकवर्ड लिंकेज की जांच शुरू की। जांच में आशीष ब्रागटा की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। सभी गिरफ्तारियां एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई हैं। पुलिस का लक्ष्य नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed