फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car returning from wedding ceremony crashes; woman dies, four injured.

Rampur Bushahar News: शादी समारोह से लौट रही कार गिरी<bha>;</bha> महिला की मौत, चार घायल

Sun, 30 Aug 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car returning from wedding ceremony crashes; woman dies, four injured.
नेरवा के हडेऊ नाला के पास ओल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत। संवाद
नेरवा के पास हादसा, एक महिला की मौत और चार घायल
विज्ञापन

एक घायल महिला ने ली थी लिफ्ट
घायलों को पांच-पांच हजार और मृतका के परिजनों को 20 हजार की दी फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा से करीब एक किलोमीटर दूर हडेऊ नाला के पास रविवार को अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए तीन लोग और महिला शादी समारोह से लौट रहे थे। जबकि एक घायल महिला ने कार में लिफ्ट ली थी।

पुलिस के अनुसार कार एचपी 08ए-8604 में सवार लोग शलन-टिकरी से शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में एक महिला ने लिफ्ट ली। हडेऊ नाला के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। महिला की पहचान नीतू पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव हिराह, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। कार में सवार अन्य घायलों में रितिक पुत्र हरी राम, नरेश पुत्र मस्त राम और कामरा पुत्री नरेश कुमार शामिल हैं। ये सभी गांव हिराह, डाकघर धनत, तहसील नेरवा के रहने वाले हैं। घायलों में रेवता देवी भी शामिल हैं, जो गांव व डाकघर मनेवटी, तहसील नेरवा की निवासी हैं। रेवता ने कार में लिफ्ट ली थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे की वजह सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने तहसीलदार नेरवा को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल फौरी राहत दी जाए। घायलों को पांच हजार रुपये और मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed