फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   weather

भूस्खलन से मकान और बगीचा तबाह

Wed, 18 Mar 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांजू के ग्राम भमराड़ निवासी जयकिशन जिंटा का मकान और बगीचा भारी वर्षा से तबाह हो गया है। किशन जिंटा के सेब बगीचे में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से मकान में भी दरारें आ गई हैं। इस कारण मकान खाली कर दिया गया है। भूस्खलन के कारण जय किशन जिंटा की पूरी संपत्ति नष्ट हो गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत खगना में शकुंतला देवी, ग्राम पंचायत सरी में लछी राम, दुलाराम व रामानंद के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। सभी परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा प्रदान करने की गुहार लगाई है। उपमंडलाधिकारी अनिल चौहान ने कहा कि संबंधित पटवारियों को नुकसान का जायजा लेने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed