फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tableaux and dance performances captivated the hearts of people at the Nanda Utsav.

Rampur Bushahar News: नंद उत्सव में झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
भद्राश में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का रंग
विज्ञापन

श्री शिव शक्ति मंदिर में ब्रज की संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का हुआ मनमोहक प्रदर्शन
रात भर झूमीं महिलाएं, डांडिया नृत्य से लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भद्राश मछाडा पुल स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में भव्य नंद उत्सव मनाया गया। श्री शिव शक्ति मंदिर कमेटी भद्राश की ओर से आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री देवभूमि ब्रजधाम धर्म सेवा परिषद रामपुर बुशहर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में ब्रज की धार्मिक परंपराओं, संस्कृति और भक्ति भाव को झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में बधाई उत्सव नृत्य, मयूर नृत्य, पुष्प होली नृत्य, ब्रज के गीतों पर थाली नृत्य, डांडिया और महारास नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। ब्रज की विभिन्न लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और ब्रज की आध्यात्मिक संस्कृति का चित्रण किया गया। भगवान शिव की महिमा पर आधारित शिव महाकाल नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

झांकियों और नृत्यों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी, माता-पिता के वात्सल्य, प्रेम, सद्भाव और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की। रविवार रात मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में महिला मंडल भद्राश, युवक मंडल भद्राश और ग्राम विकास समिति भद्राश के सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर दत्तनगर पंचायत के उपप्रधान प्रताप सरकैक, मंदिर कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश सरकैक, सचिव अश्वनी शर्मा, मुख्य सलाहकार कुलदीप गोस्वामी, महेंद्र ठाकुर, शंकर मेहता, राजेंद्र शर्मा, राम गोपाल वर्मा, दलीप सिंघा, संजीव, राजेश, फकर चंद, गोविंद, राजीव, अजय, सुमरेश, ईश्वर और राकेश कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed