{"_id":"6aa7e654dd4beceb61092a7c","slug":"khopri-brau-bridge-road-to-be-ready-before-lavi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169672-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेले से पहले तैयार होगी खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेले से पहले तैयार होगी खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क
विज्ञापन
रामपुर में खोपड़ी-ब्रौ पुल सडक़ के निर्माण में जुटे मजदूर। संवाद
800 मीटर सड़क पर करीब 15 लाख रुपये होंगे खर्च, बरसात से प्रभावित हिस्सों में लगाए जा रहे डंगे
निरमंड की आठ और रामपुर की एक पंचायत को मिलेगा लाभ
वाया वजीर बावड़ी 12 किलोमीटर की दूरी अब एक किलोमीटर से भी कम रह जाएगी
लवी और फाग मेले समेत बड़े आयोजनों में शहर के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में होगा इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर शहर में खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। कई वर्षों से लंबित इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने दोबारा शुरू कर दिया है। इन दिनों बरसात से प्रभावित स्थानों पर डंगे लगाने का काम चल रहा है। सड़क बनने से रामपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के साथ शिमला और कुल्लू जिले की 10 पंचायतों के ग्रामीणों को भी आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
रामपुर में व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षण गतिविधियों के कारण वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्षों बाद भी शहर को बाईपास की सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या से राहत दिलाने के लिए खोपड़ी से ब्रौ पुल तक सड़क निर्माण की योजना बनाई थी। लंबे समय तक काम धीमी गति से चलने और कई बार रुकने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिसंबर 2024 में लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण शुरू किया था, लेकिन बजट समेत अन्य कारणों से काम गति नहीं पकड़ पाया।
अब विभाग ने सड़क का काम फिर शुरू किया है। खोपड़ी से ब्रौ पुल तक करीब 800 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले सड़क को तैयार करने का है। सड़क बनने से रामपुर शहर के साथ निरमंड तहसील की ब्रौ, पोशना, बाड़ी, जगातखाना, तुनन, बक्खन, खरगा, कुश्वा और धारा सरघा तथा रामपुर की सरपारा पंचायत के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यह मार्ग रामपुर को ब्रौ क्षेत्र से जोड़ेगा। वर्तमान में वाया वजीर बावड़ी ब्रौ पहुंचने के लिए करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क बनने के बाद यह दूरी एक किलोमीटर से भी कम रह जाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि खोपड़ी-ब्रौ पुल सड़क पर डंगे लगाने का काम चल रहा है। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि लवी मेले से पहले जनता को सड़क की सुविधा मिल जाए।