फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water problem told to SDM

समस्याएं न सुलझीं तो एसडीएम दफ्तर के बाहर देंगे धरना

Tue, 02 Feb 2021 07:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
water problem told to SDM
राजपुरा प्रोजेक्ट से प्रभावित लोग अपने समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। वर्षों बाद भी 15 मेगावाट राजपुरा परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। परियोजना प्रभावित लाडा, रोजगार और मुआवजे से वंचित हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों चेताया है कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

भड़ावली पंचायत के पूर्व उप प्रधान दिनेश खमराल की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुरेंद्र मोहन से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। खमराल ने ने कहा कि पूर्व में जब वह पंचायत के उपप्रधान थे, तब भी कई बार परियोजना प्रबंधन को लिखित में फसलों के मुआवजे और स्थानीय युवाओं को रोजगार और लाडा की राशि जारी करने की मांग करते रहे। प्रोजेक्ट लगने से केवल यहां के ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन का कहना है कि उनके प्रोजेक्ट से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा, जबकि परियोजना के वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण किसान-बागवान परेशान हैं। युवा वर्ग आज भी रोजगार के लिए भटक रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अब तक लाडा की राशि ही जारी नहीं हो पाई है, जो सबसे बड़ी हैरानी की बात है। उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघना करने के बावजूद परियोजना पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले-अंधेरे में रख रहा परियोजना प्रबंधन
स्थानीय युवक सुभाष चंद्र, मोहर सिंह, रणजीत सिंह, वीरेंद्र सहित अन्य ने बताया कि रोजगार को लेकर परियोजना प्रबंधन ने उन्हें अंधेरे में रखा है। यदि इसी तरह से ग्रामीणों की अहम मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले दिनों में भड़ावली पंचायत के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को निपटाने के लिए प्रोजेक्ट प्रबंधन से बात करें। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि भड़ावली पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना से संबंधित मामलों को लेकर उनसे मिला है। इसे लेकर परियोजना प्रबंधन से बात की जाएगी। उधर, परियोजना प्रबंधक बीएस ठाकुर ने कहा कि परियोजना से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा। छोटी परियोजना होने के कारण रोजगार की संभावनाएं कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed