फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water problem in Bashla of Nitcher

उपतहसील नित्थर के बशला गांव में पेयजल संकट

Sat, 06 Feb 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
water problem in Bashla of Nitcher
water problem in Bashla of Nitcher
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की शिल्ली पंचायत के बशला गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण लंबे समय से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, बारिश होने से थोड़ी राहत लोगों को जरूर मिली है। ग्रामीण कीमत राम, दौलत राम, ज्ञान चंद, विपिन, सूरत राम और नंद लाल ने सरकार और जलशिक्त विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल की समस्या का हल किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के नजदीक न तो कोई हैंडपंप है और न ही कोई पानी का स्रोत। इससे पानी की समस्या और भी विकराल हो गई है। ग्रामीणों को पेयजल कई किमी दूर से ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जलशक्ति विभाग नित्थर के सहायक अभियंता केडी विमल से मिला और अपनी समस्या के बारे में उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन

केडी विमल ने बताया कि विभाग के कर्मचारी शेता ढांक में लगाए गए हैंडपंप का निरीक्षण करेंगे। यहां से बशला गांव में गहराया पानी का संकट दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed