{"_id":"6932ba2973eaf8a3fc0b2572","slug":"water-guards-have-been-waiting-for-their-salaries-for-five-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-149471-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जल रक्षक पांच महीने से वेतन को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जल रक्षक पांच महीने से वेतन को तरसे
विज्ञापन
कहा-मात्र 5,600 मासिक वेतन, वो भी समय पर नहीं मिल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
जल शक्ति विभाग में कार्यरत जल रक्षकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इनके सामने परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। जल रक्षक मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। जल रक्षकों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों का वेतन हर माह एक तारीख को मिल जाता है, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जल रक्षक रोजाना जनता को पानी की सप्लाई दे रहे हैं और मात्र 5,600 मासिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन वेतन फिर भी समय पर नहीं मिल रहा है। उन पर परिवार का भरण पोषण का संकट मंडरा रहा है। जल रक्षक वेद, सुरेश, जितेंद्र और राकेश का कहना है कि वे कम वेतन में काम कर रहे हैं, वो भी समय पर नहीं मिल रहा है। परिवार के खर्चे उठाना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालत में जल रक्षक आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कर रोजाना कार्य करने में जुटे हुए हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से शीघ्र वेतन की अदायगी करने की मांग उठाई है।
एक माह का वेतन जल रक्षकों के खाते में डाल दिया गया है। बाकी माह का वेतन भी जल्द इनके खाते में डाला जाएगा।-- -प्रकाश भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग नित्थर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
जल शक्ति विभाग में कार्यरत जल रक्षकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इनके सामने परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। जल रक्षक मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। जल रक्षकों का कहना है कि अन्य कर्मचारियों का वेतन हर माह एक तारीख को मिल जाता है, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जल रक्षक रोजाना जनता को पानी की सप्लाई दे रहे हैं और मात्र 5,600 मासिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन वेतन फिर भी समय पर नहीं मिल रहा है। उन पर परिवार का भरण पोषण का संकट मंडरा रहा है। जल रक्षक वेद, सुरेश, जितेंद्र और राकेश का कहना है कि वे कम वेतन में काम कर रहे हैं, वो भी समय पर नहीं मिल रहा है। परिवार के खर्चे उठाना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालत में जल रक्षक आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कर रोजाना कार्य करने में जुटे हुए हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से शीघ्र वेतन की अदायगी करने की मांग उठाई है।
एक माह का वेतन जल रक्षकों के खाते में डाल दिया गया है। बाकी माह का वेतन भी जल्द इनके खाते में डाला जाएगा।
विज्ञापन