फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water from a private building on the Kotkhai Bazaar road has become a problem

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार की सड़क पर निजी भवन का पानी बना मुसीबत

Tue, 30 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water from a private building on the Kotkhai Bazaar road has become a problem
कोटखाई बाजार की सड़क पर बह रहा घरों का पानी। संवाद
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। बाजार क्षेत्र में निजी भवन से निकल रहा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। पानी सड़क के गड्ढों में जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क की हालत सबसे अधिक खस्ता बनी हुई है। गड्ढों में भरा पानी न केवल सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी साबित हो रही है। काफी लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। निजी भवन से निकल रहे पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़क लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निजी भवन से सड़क पर आ रहे पानी की तुरंत रोकथाम की जाए और सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed