फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water crisis in busari village

बरसात में भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे बुसारी के ग्रामीण

Mon, 01 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत बोसारी गांव में बाशिंदे बरसात के मौसम में भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। बताया जा रहा है कि गांव के लिए पेयजल सप्लाई करने वाली मुख्य लाइन अवरुद्ध होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल शक्ति विभाग से पानी की आपूर्ति को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश, परविंद्र, कलीराम, जय प्रकाश, सुरेंद्र और नरेश ने बताया कि गांव के 35 घरों के सैकड़ों लोग पांच दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लिए बिछाई गई मुख्य पाइन लाइन ब्लॉक हो गई है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से उनके लिए जरूरी काम निपटाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

घर के साथ ही लोग बगीचों में स्प्रे तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के करीब 200 मीटर के हिस्से मे सड़क भारी मलबा गिर गया है। इससे यहां लाइन ब्लॉक हो गई है। जलशक्ति विभाग चिड़गांव उपमंडल के सहायक अभियंता राजेश कपटा ने बताया कि अभी ऐसी शिकायत नहीं मिली है। अगर गांव में पेयजल किल्लत है, तो उसे दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed