फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water crices in kinnour

Rampur Bushahar News: पूनंग पंचायत में गहराया पेयजल संकट, एक सप्ताह से आपूर्ति ठप

Wed, 18 Jun 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
एक किलोमीटर दूर चश्मे से पानी ढोकर गुजारा कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड की पूनंग पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। हजारों लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण एक किलोमीटर दूर चश्मे से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलशक्ति विभाग से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई लोग पेयजल को सिंचाई के लिए उपयोग कर रहे हैं। इसके कारण पेयजल किल्लत बढ़ रही है। एक माह से ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि बीते एक सप्ताह से तो पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। उपप्रधान पूनंग पंचायत वीरेंद्र नेगी, नरेश नेगी, भारत सिंह नेगी, मंजीत नेगी, संती लाल नेगी, चेतराम नेगी, शक्ति चंद नेगी, आशीष नेगी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जलशक्ति विभाग पेयजल आपूर्ति सुचारु करे। ग्रामीणों को मजबूरन एक किलोमीटर दूर तिगांरिंग और रूओ नामक चश्मे से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। कहा कि कई लोग पेयजल को सिंचाई के लिए प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में पंचायत ने बाकायदा लोगों को नोटिस भी दिए हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग निचार के सहायक अभियंता अक्षय नेगी का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई सिंचाई करते हुए पाया गया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed