{"_id":"6714f1ed37459849f8045426","slug":"vyapar-mandal-bhavnagar-elections-bhavnagar-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123492-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डॉ. कुलदीप चुने व्यापार मंडल भावानगर के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डॉ. कुलदीप चुने व्यापार मंडल भावानगर के अध्यक्ष
विज्ञापन
व्यापार मंडल भाबानगर के नव नियुक्त प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह मेहता अन्य पदाधिकारियों के साथ सामु
प्रशासन की देखरेख में हुए व्यापारमंडल के चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। व्यापारमंडल भावानगर के चुनाव स्थानीय प्रशासन की देखरेख में हुए। व्यापारमंडल चुनाव कमेटी ने लोकतांत्रिक तरीके से फील्ड हॉस्टल भावानगर में प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए। चुनाव में प्रधान पद के लिए 2, महासचिव पद के लिए 2 और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी 2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। चुनाव प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव कमेटी ने मत गणना का कार्य शुरू किया। उसके बाद परिणाम घोषित किया। प्रधान पद के उम्मीदवार चेत राम को 50 और डॉ. कुलदीप सिंह मेहता को 63 मत पड़े। महासचिव पद के लिए नरेश आनंद को 47 और शोभा राम को 63 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार को 52 और सुनीता कुमारी को 56 मत पड़े। चुनाव कमेटी के अधिकारियों की ओर से नरेंद सिंह नेगी ने प्रधान पद पर व्यापारमंडल भावानगर के पूर्व प्रधान डॉ. कुलदीप को प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किया। महासचिव पद पर शोभा राम और कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी को विजयी घोषित किया। नव निर्वाचित प्रधान ने जीत के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारमंडल के स्वर्णिम भविष्य के लिए सभी व्यापारियों, शासन और प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास करेंगे।