फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vyapaar mandal

भावानगर व्यापार मंडल दो फाड़

Sun, 22 Nov 2020 09:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। लंबी उठापटक के बाद व्यापार मंडल भावानगर आखिरकार दो फाड़ हो गया है। बीते कुछ दिनों से व्यापार मंडल के सदस्यों से सहमति बनाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कोशिश नाकाम रही और सहमति नहीं बन पाई। रविवार को व्यापार मंडल भावानगर की आमसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपना त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद व्यापार मंडल को भंग करने की मांग की जा रही थी। दोनों धड़ों द्वारा अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया। दोनों धड़ों ने व्यापारियों के समर्थन का दावा किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान अध्यक्ष पदमपुर नेगी की कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मुख्य सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कुछ व्यापारियों द्वारा दोबारा चुनाव करवाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। व्यापारियों के एक धड़े द्वारा पदमपुर नेगी को दोबारा अध्यक्ष और कुलदीप मेहता को चेयरमैन चुना गया। वहीं दूसरे धड़े द्वारा शिव कुमार नेगी को अध्यक्ष चुना गया। शिव कुमार नेगी ने करीब 85 से अधिक व्यापारियों के समर्थन का दावा किया है। वहीं पदमपुर नेगी को अध्यक्ष चुनने के लिए 70 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शिव कुमार नेगी ने कहा कि सोमवार को एसडीएम भावानगर को व्यापारियों के समर्थन पत्र सहित पदाधिकारियों की सूची सौंप दी जाएगी। बहरहाल व्यापार मंडल भावानगर दो फाड़ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed