फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voting will be held today in 19 Panchayats of Rampur and Nankhari

Rampur Bushahar News: रामपुर और ननखड़ी की 19 पंचायतों में आज होगा मतदान

Wed, 27 May 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं मतदान केंद्रों में
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कर्मियों को शांतिपूर्ण मतदान करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर वीरवार को दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से करवाने को लेकर पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रामपुर और ननखड़ी विकास खंड की 19 पंचायतों में वीरवार को दूसरे चरण का मतदान होगा। रामपुर विकास खंड की 13 और ननखड़ी की 6 पंचायतों के चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा, जबकि इसके बाद निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतगणना केंद्र में मतपेटियों को पहुंचाया जाएगा और यहां मतगणना अधिकारी चुनावी नतीजे तैयार करेंगे। रामपुर विकास खंड की क्याव, फांचा, बधाल, सराहन, शाहधार, दोफदा, झाकड़ी, लालसा, भड़ावली, निरथ, बाहली, तकलेच, मुनिश और ननखड़ी विकास खंड की बड़ाच, थैली चकटी, लैलन, खोलीघाट, खड़ाहन और बड़ोग पंचायत में आज दूसरे चरण का मतदान होगा। मतदान से पूर्व बुधवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। बुधवार शाम तक चुनाव कर्मियों ने पोलिंग बूथों में मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कीं। अब वीरवार को हजारों मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर जन प्रतिनिधियों के भविष्य का फैसला करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी एवं कार्यकारी खंड विकास अधिकारी अनमोल शर्मा ने बताया कि रामपुर की 13 पंचायतों में वीरवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव से पूर्व बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर पहुंच गई हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए अपने मत का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed