{"_id":"6659c6d952f117d1450b5142","slug":"voting-will-be-held-today-in-128-polling-stations-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-116700-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में 128 मतदान केंद्रों में आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में 128 मतदान केंद्रों में आज होगा मतदान
विज्ञापन
जिले के 60,708 वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, पांच मतदान केंद्रों में हैं 100 से कम मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान एक जून को किन्नौर के 128 मतदान केंद्रों में होगा। लोकसभा चुनाव में 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रणौत और आठ निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बासपा के प्रकाश चंद, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के हिमेश सैनी, दिनेश कुमार भाटी, सुभाष मोहन स्नेही, राखी गुप्ता और आशुतोष महंत निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। किन्नौर में कुल 60,708 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 29,874 और महिला 30,069 मतदाता हैं। वहीं, सर्विस वोटर जिनमें पुरुष 738 और महिला 27 मतदाता शामिल हैं। किन्नौर में 13 मतदान केंद्र हैं। सबसे अधिक मतदाता वोटिंग सेंटर सेंटर 76 सापनी में कुल 1,058 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाता 550 और पुरुष मतदाता 501 हैं। दूसरे नंबर पर वोटिंग सेंटर-3 चांगो है, जहां कुल मतदाता 1,044 हैं। इनमें महिला 557 और पुरुष 487 शामिल हैं। तीसरे नंबर पर वोटिंग सेंटर लिप्पा में कुल 1,005 मतदाता हैं, जिसमें महिला 504 और पुरुष 501 शामिल हैं। मतदान केंद्र 43 ए पांगी, जिसमें कुल 968 मतदाता हैं, जिसमें महिला 481 और पुरुष 487 हैं। मतदान केंद्र 109 पूजे में कुल 979 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाता 497 और पुरुष 482 हैं। वहीं, किन्नौर जिले में 100 से कम 5 मतदाता केंद्र हैं। सबसे कम मतदाता केंद्र में कुल 16 मतदाता हैं, जिसमें 5 पुरुष और 11 महिला शामिल हैं। मतदाता केंद्र 7 यंगथंंग में कुल 23 मतदाता हैं, जिसमें 12 पुरुष और 11 महिला शामिल हैं। मतदाता केंद्र 33 लाबरंग में कुल 40 मतदाता हैं, जिसमें 14 पुरुष और 26 महिला शामिल हैं। मतदान केंद्र शोरंग में कुल 45 मतदाता हैं, जिनमें 24 पुरुष और 21 महिला हैं। मतदाता केंद्र 79 कड़छम में कुल 79 मतदाता हैं, जिसमें 40 पुरुष और 39 महिला शामिल हैं।