{"_id":"5fea0b788ebc3e41d23b9428","slug":"voting-rampur-hp-news-sml3559802192","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले के 58,914 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले के 58,914 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज बैरवा ने बताया कि जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए 58,914 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि जिले की 12 पंचायतों ने अभी तक निर्विरोध चुनने पर सहमति जताई है, जो ग्राम स्वराज्य की मूल भावना को दर्शाता है। उन्होंने जिले के अन्य पंचायतों के मतदाताओं से भी आग्रह किया कि वे भी सर्वसहमति से अपनी-अपनी पंचायतें निर्विरोध चुनने के लिए आगे आएं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 31 दिसंबर, 1 व 2 जनवरी को उम्मीदवार अपना नामांकन प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी और 6 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 3 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सूची कार्यालय के बाहर प्रदर्शित की जाएगी। तीन चरणों में होने वाला मतदान प्रात: 8 से सांय 4 बजे के बीच होगा। हेमराज बैरवा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मानक संचालक प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसके तहत नामांकन के दौरान एक समय में 2 व्यक्ति ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस दौरान सभी को मास्क पहनना आवश्यक होगा। नामांकन कक्ष के बाहर सैनिटाइजर, पानी और साबुन की व्यवस्था की जाएगी। नामांकन के समय निकलने वाले जुलूस के दौरान कोविड नियमों की अनुपालना आवश्यक होगी। जुलूस इत्यादि के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारी से स्वीकृति लेनी आवश्यक होगी। इसके लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया कि कोई भी पोलिंग पार्टी अपने-अपने मतदान केंद्र तक जाने के लिए अपने निजी वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकेंगी और पोलिंग पार्टी के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ को निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक संख्या में पुलिस व गृह-रक्षक बल की तैनाती की जाएगी।

voting
विज्ञापन