फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Voting for all 9 wards of Nagar Parishad Nalagarh will be held on May 17.

Rampur Bushahar News: नगर परिषद नालागढ़ के सभी 9 वार्डों के लिए 17 मई को होगा मतदान

Wed, 13 May 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण करवाने के लिए तैयारियां की पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के सभी 9 वार्डों के लिए 17 मई को मतदान करवाया जाएगा। एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कहा कि मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के दृष्टिगत मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में इस कार्य के लिए नियुक्त 12 पोलिंग पार्टियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दूसरी रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों के संचालन, मतदान प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कंट्रोल यूनिट के अभियंताओं एवं प्रशिक्षकों की ओर से मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

नरेंद्र आहलूवालिया ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के सभी 9 वार्डों में नगर निकाय निर्वाचन-2026 में मतदान प्रक्रिया पूर्ण रूप से महिला अधिकारियों एवं महिला कर्मचारियों द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए महिला कर्मियों की विशेष पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। इनमें नियुक्त महिला अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह प्रशिक्षित एवं तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed